PM Kisan Beneficiary Status घर बैठे कैसे चेक करें? जानें ₹2000 किस्त का Status 3 स्टेप में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹2000 की किस्त का स्टेटस, लाभार्थी सूची और पात्रता की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन चेक करें। कई किसान सिर्फ ये चेक करने के लिए CSC सेंटर पर जाते हैं कि PM Kisan का पैसा आया या नहीं। अब ये काम आप खुद कुछ ही मिनटों में मोबाइल से कर सकते हैं। अगर आप PM Kisan Beneficiary Status चेक करना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल से आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से Registration Number प्राप्त कर सकते हैं और PM Kisan पोर्टल पर अपनी किस्त, e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding का स्टेटस देख सकते हैं। मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से PM Kisan Status कैसे चेक करें? इसके लिए अपने मोबाइल फोन से ब्राउज़र खोलें और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। स्टेप 1: → pmkisan.gov.in खोलें स्टेप 2:→ Homepage पर Know Your Status पर क्लिक करें स्टेप 3:→ अपना Registration Number डालें और Captcha भर कर Get Data पर क्लिक करें। नीचे आपकी पूरी डिटेल आ जाएगी। • Registration No. कैसे पता करें! → यदि Registration No. याद नहीं है तो Know Your Registration No. पर क्लिक करें, Mobile...